#मुहावरे की परिभाषा एवं कुछ प्रमुख मुहावरे अर्थ सहित(Hindi Idioms)
#कक्षा दसवीं कोर्स बी स्पर्श भाग-2 ( पद्य भाग) में प्रयुक्त मुहावरे अर्थ सहित
#मुहावरे का अर्थ -
किसी विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते हैं।
शाब्दिक रूप से मुहावरा शब्द का अर्थ अभ्यास होता है।
मुहावरों का प्रयोग भाषा को सुंदर प्रभावशाली तथा संक्षिप्त व सरल बनाने के लिए किया जाता है।
मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश है जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर विशेष अर्थ का बोध कराता है। वाक्य में इसका प्रयोग क्रिया के समान होता है जैसे अपनी खिचड़ी अलग पकाना ।
वाक्य में प्रयुक्त कुछ मुहावरे
1. अक्ल का दुश्मन (मूर्ख)- तुम तो बिल्कुल अकेले के दुश्मन हो कोई भी काम ढंग से नहीं कर सकते।
2. अंगारे उगलना (क्रोध करना)- बिल्ली को खीर खाते देख पंडित जी अंगारे उगलने लगे ।
3.अक्ल पर पत्थर पड़ना (बुद्धि से काम न लेना)- तुम्हारी तो अक्ल पर पत्थर पड़ गए थे जो तुम लगी लगाई नौकरी छोड़ कर आ गए ।
4.अगर-मगर करना (बहाने- बनाना)- कक्षा में अध्यापक द्वारा गृह कार्य मांगने पर चंचल अगर मगर करने लगी ।
5.आकाश पाताल एक करना (बहुत परिश्रम करना)- टैलेंट हंट प्रतियोगिता जीतने के लिए पवन ने आकाश पाताल एक कर दिया।
6.आस्तीन का सांप (कपटी मित्र)- मनोहर को मैं अपना सच्चा मित्र मानता था परंतु वह तो आस्तीन का सांप निकला।
7. आंखों पर परदा पड़ना (धोखा खाना)- तुम्हारी आंखों पर अभी पर्दा पड़ा है इसलिए तुम सच्चाई सुनना नहीं चाहते ।
8. आँच ना आने देना (हानि ना होने देना)- सच्चा मित्र वही होता है जो मुसीबत के समय अपने मित्र की मदद करता है और उस पर किसी तरह की आँच नहीं आने देता।
9. आग में घी डालना (क्रोध भड़काना)- सोच-समझकर बोलना क्योंकि दोनों भाइयों में पहले से ही दुश्मनी थी मुझे लगता है कि पक्षपात की भावना से बोलकर तुम आग में घी डालने की का काम करोगे।
10.आसमान टूट पड़ना (बहुत बड़ी मुसीबत आना) - सड़क दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मौत से तो जैसे उस गरीब परिवार पर आसमान टूट पड़ा।
#कक्षा दसवीं कोर्स बी स्पर्श भाग 2 मे प्रयुक्त मुहावरे अर्थ सहित
कबीर
1. आपा खोना (अहंकार नष्ट करना)- मित्र और प्रेम निभाने के लिए अपना आपा तो खोना ही पड़ता है ।
2. अंधियारा मिटना (अज्ञान दूर होना)- गुरुजी से मार्गदर्शन मिला तो मेरे मन का सारा अंधियारा मिट गया।
3. मंत्र लगना (कारगर उपाय होना) - नशे में गर्क लोगों को ठीक करने के लिए मैंने अनेक प्रयत्न किए परंतु कोई मंत्र नहीं लगा।
4. घर जलाना (स्वयं को बलिदान करना)- देश के लिए कुछ करना चाहते हो तो अपना घर जलाने को तैयार रहना।
मीरा
1.लाज रखना (सम्मान बचाना)- आजकल गली-गली इतने गुंडे और बेफिक्रे घूमते हैं कि भगवान ही लाज रखे तो रखें ।
मैथिलीशरण गुप्त
1. हाथ विशाल होना - (बहुत समर्थ होना) राष्ट्रीय दलों के हाथ विशाल होते हैं वह चाहे तो किसी भी बुराई को जड़ से उखाड़ सकते हैं।
2.बाहु बढ़ाना (सहायता करना)- सफलता पाने के लिए व्यक्ति को अपनी बाहु बढ़ानी पड़ती है।
कोई अन्य साथ नहीं दिया करता ।
3.विपत्ति में धकेलना (संकटों को दूर करना)- वीर पुरुष वही होते हैं जो अपने बल पर सारी विपत्तियों को धकेल कर आगे बढ़ जाते हैं।
महादेवी वर्मा
1.सिर धुनना (पछताना) - जो लोग समय पर परिश्रम नहीं करते हैं बाद में सिर धुनते हैं ।
2.दिल जलना (ईर्ष्या में दुखी होना)- हमें कार क्या लिखी पड़ोसियों के दिल जल गए।
कैफ़ी आज़मी
1.सिर झुकना (परास्त होना)- पाकिस्तान के तीन बार भारत पर आक्रमण किया किंतु तीनों बार उसी का सिर झुका।
2. मौत से गले मिलना (सहर्ष मौत स्वीकार करना)- सच्चे सिपाही देश की रक्षा के लिए मौत से गले मिल जाते हैं ।
3.सिर पर कफन बांधना (बलिदान के लिए तैयार होना) - वीर सैनिक जब सिर पर कफन बांधकर जूझते हैं तो दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं ।
4.हाथ उठना (आक्रमण करना) - पाकिस्तान हिंदुस्तान पर हाथ नहीं उठा सकता ।
No comments:
Post a Comment